शर्मनाक ! नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, रोती-बिलखती पीड़िता बोली- रात को बिस्तर में...

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Dec, 2025 02:17 PM

shameful uncle rapes minor niece victim says he

उत्तराखंड डेस्कः रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग भतीजी के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि चाचा ने मारपीट कर चाची को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मासूस के साथ रात को बिस्तर में जबरन...

उत्तराखंड डेस्कः रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग भतीजी के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि चाचा ने मारपीट कर चाची को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मासूस के साथ रात को बिस्तर में जबरन शारीरिक संबंध बनाए है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में से सामने आई है। जहां छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि बीते सोमवार को चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल भी हुई है। नाबालिग ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी मां की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। जबकि पिता पिछले दो वर्षों से लापता है।

नाबालिग यहां अपने चाचा और चाची के साथ रहती है। अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता है। सोमवार को भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। जिस पर गुस्साए चाचा ने चाची को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। इसके अलावा पुलिस टीम आरोपी चाचा की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!