गन्ने के समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी... किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने दी बधाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Dec, 2025 04:12 PM

support price of sugarcane increased

हल्द्वानीः उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का...

हल्द्वानीः उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि नए दरों के बाद शीघ्र प्रजाति का गन्ना 405 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का गन्ना 395 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से किसानों को इसी सत्र में सीधा लाभ मिलेगा। नेगी ने दावा किया कि गन्ना मूल्य के मामले में उत्तराखंड अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आगे निकल गया है जो कि धामी सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 2.98 लाख पंजीकृत गन्ना किसान, 88,603 हेक्टेयर क्षेत्र और लगभग 738.95 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। साथ ही सरकार ने आठों चीनी मिलों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 139.70 करोड़ रुपये की ऋण सहायता भी जारी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!