दर्दनाक हादसा ! अनियंत्रित होकर पलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 05:47 PM

tragic accident police vehicle loses control and crashes

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जहां एक पुलिस टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत हुई है। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में मातम पसर...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जहां एक पुलिस टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत हुई है। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में मातम पसर गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज में कतरारी पुलिस चौकी के पास हुई है। जहां पुलिस टीम की एक गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है। हादसे में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की मौत हुई है। वह गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में तैनात थे। जबकि एक महिला दरोगा, दरोगा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ड्राइवर को अचानक झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकिसत्कों ने सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना में घायल दरोगा रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला दरोगा गीता और वाहन चालक का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!