दर्दनाक हादसा ! ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत, गांव में पूजा करने जा रहे थे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Dec, 2025 03:59 PM

tragic accident couple killed after being hit by train

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत हुई है। बताया गया कि दोनों पैदल रेलवे किनारे संतना गांव की ओर जा रहे थे। तभी ट्रेन की टक्कर से उनकी मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत हुई है। बताया गया कि दोनों पैदल रेलवे किनारे संतना गांव की ओर जा रहे थे। तभी ट्रेन की टक्कर से उनकी मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऊधम सिंह नगर के खटीमा पीलीभीत रोड मंडी समिति के पीछे रेलवे लाइन पर हुई है। जहां शिव कॉलोनी निवासी पति-पत्नी की ट्रेन से टक्कर हुई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दोनों संतना गांव में पूजा करने के लिए जा रहे थे।  

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान वार्ड 17 शिव कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय रामदत्त जोशी और उसकी पत्नी 56 वर्षीय नंदा देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!