दर्दनाक हादसाः 26 वर्षीय युवक की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Mar, 2026 03:32 PM

tragic accident 26 year old man dies after being hit by a train

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में भीषण हादसा हुआ। जहां ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मृतक टेंपो स्टैंड का मुंशी था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में भीषण हादसा हुआ। जहां ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मृतक टेंपो स्टैंड का मुंशी था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई है। जहां रविवार देर रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। बताया गया कि हादसा इतना भयानक था कि युवक के दोनों पर कट गए थे। शरीर से अधिक खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

मृतक की पहचान भूरारानी खुशी इनक्लेव वार्ड 31 निवासी 26 वर्षीय करन खेड़ा पुत्र ललित खेड़ा के रूप में हुई। वह रुद्रपुर टेंपो स्टैंड में मुंशी था। रविवार को किसी के यहां गया था। घर वापिस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!