कक्षा 12 की तीन छात्राओं से दुष्कर्म ! टीचर दो साल से कर रहा था यौन शोषण, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Mar, 2026 10:43 AM

three class 12 students raped teacher had been

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कक्षा 12 की तीन छात्राओं से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि टीचर पिछले दो सालों से उनका यौन शोषण कर रहा था। मामले में किसी को बताने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कक्षा 12 की तीन छात्राओं से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि टीचर पिछले दो सालों से उनका यौन शोषण कर रहा था। मामले में किसी को बताने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना बुराड़ी इलाके में से सामने आई है। जहां 12वीं कक्षा की तीन छात्राएं यौन शोषण का शिकार हुई है। आरोप है कि धीरज चौधरी नामक ट्यूशन टीचर पिछले दो साल से छात्राओं के साथ मारपीट, अश्लील हरकतें और यौन शोषण कर रहा था। मामले में विरोध करने पर आरोपी टीचर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों की बदनामी के डर से छात्राएं चुप रहती थी।

आरोप है कि अक्तूबर 2024 में धीरज चौधरी ने नशे में धुत्त होकर छात्राओं से मारपीट की गई। बताया गया कि टीचर ने तीनों छात्राओं को उनके बॉयफ्रेंड के साथ घूमते देख लिया था। इसके बाद अगस्त 2025 में कोचिंग सेंटर में छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मार्च 2026 में आरोपी टीचर एक छात्रा के घर पहुंचा। बीते सोमवार को लड़की की मां को तीनों छात्राओं के चरित्र को लेकर सवाल उठाने लगा।

इस दौरान छात्रा ने परिजनों के सामने टीचर की सारी पोल खोल दी। जिससे घबराकर वह मौके पर फरार हो गया। इसके बाद तीनों छात्राओं ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्राओं समेत परिजन थाने में पहुंचे। पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी टीचर पर दुष्कर्म, पोक्सो, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!