उत्तराखंड में इस रूट पर दौड़ेगी यह स्पैशल सप्ताहिक Train, जानें कब होगा शुभारंभ

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2025 07:54 AM

this special weekly train will run on this route in uttarakhand

नैनीतालः केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के कुमाऊं की जनता को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा की सौगात दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि रेलवे की ओर से लालकुआं और प्रयागराज के लिए नई साप्ताहिक रेल...

नैनीतालः केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के कुमाऊं की जनता को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा की सौगात दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि रेलवे की ओर से लालकुआं और प्रयागराज के लिए नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू की जा रही है। आगामी 20 जून से इस सेवा का शुभारंभ होगा।

यह रेल सेवा शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। जबकि प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज से लालकुआं के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फरुर्खाबाद व कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। भट्ट ने कहा कि वह लंबे समय से इस ट्रेन के लिए प्रयासरत थे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्राचार कर रहे थे।

आखिरकार उत्तराखंड की जनता इससे लाभान्वित हो सकेगी। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वैष्णव तथा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!