बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा, आसमान में मची चीख-पुकार; महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2026 01:30 PM

a helicopter returning from badrinath got stuck in a high tension line

उत्तराखंड के टिहरी में बुधवार को बद्रीनाथ से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तार पिछले रोटर में फंसने से हेलीकॉप्टर हवा में अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा-आराकोट से लेकर सत्यो-सकलाना क्षेत्र तक बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान में उड़ रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन का तार फंसने से कुछ देर के लिए बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई, लेकिन महिला पायलट की सूझबूझ और साहस से सभी यात्रियों की जान बच गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा था। इसी दौरान गुप्तकाशी में अचानक वीआईपी मूवमेंट होने के चलते पायलट को हेलीकॉप्टर सीधे देहरादून ले जाने का संदेश मिला। निर्धारित मार्ग बदलने के बाद हेलीकॉप्टर चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी उसके पिछले रोटर में 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में अनियंत्रित होकर जोरदार हिचकोले खाने लगा और तेजी से नीचे आने लगा। अचानक बने इस संकट से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

PunjabKesari

हालांकि, हेलीकॉप्टर की महिला पायलट ने बेहद संयम और साहस का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और हेलीकॉप्टर को नियंत्रित रखा। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन का भारी बिजली तार चम्बा-आराकोट से लेकर सत्यो-सकलाना क्षेत्र तक हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में फंसा हुआ घिसटता रहा, जिससे हेलीकॉप्टर का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सत्यो-सकलाना के खुले खेतों में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। 

PunjabKesari

घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री और पायलट पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्रियों ने महिला पायलट की बहादुरी और कुशल निर्णय क्षमता की जमकर सराहना करते हुए उन्हें 'जिंदगी बचाने वाली फरिश्ता' बताया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!