लक्ष्मण झूला के पास बड़ा हादसा, फोटो खिंचवाते समय गंगा में बहे 2 युवक; मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 22 May, 2026 12:09 PM

two youths swept away in ganges while taking photos in rishikesh

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सायंकाल चार दोस्त घूमने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित डबल ट्रिपल बीच पहुंचे थे।

ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे फोटो खिंचवाने के दौरान अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा शुक्रवार सुबह से गहन ‘सर्च एवं रेस्क्यू' अभियान चलाया जा रहा है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सायंकाल चार दोस्त घूमने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित डबल ट्रिपल बीच पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से दो युवक नदी किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गंगा के तेज बहाव में बह गए। साथ मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार घटना स्थल पूर्णत: प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में आता है, जहां सुरक्षा कारणों से आमजन की आवाजाही और नदी के निकट गतिविधियों पर रोक है।

SDRF का सर्च अभियान जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी युवक जनपद अमरोहा, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। लापता युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25) तथा मोहम्मद कैफ (19) निवासी नौगावां सादात, अमरोहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने डीप डाइवरों एवं विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित घाटों एवं असुरक्षित स्थलों पर न जाएं तथा नदी किनारे विशेष सावधानी बरतें। अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी असावधानी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!