Uttarakhand News: 5 फरवरी तक यह नेशनल हाईवे रहेगा बंद ! जानिए क्या है वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 04:30 PM

this national highway will remain closed till

पौड़ीः उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य किमी 175 से 196 तक चल रहे मार्ग सुद्दढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन किया गया है।

पौड़ीः उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य किमी 175 से 196 तक चल रहे मार्ग सुद्दढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन किया गया है।

उप जिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 02 फरवरी से 05 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 09 बजे से प्रात: 06 बजे तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिन के समय यातायात परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में सतपुली-कांडाखाल-सिसल्डी-डेरियाखाल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन सुचारु रहेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वे अस्थायी असुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह व्यवस्था भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!