युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे... युवक ने किया विरोध, तो आरोपियों ने किया बड़ा कांड; पुलिस भी रह गई सन्न

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 09:57 AM

they were molesting a young woman  when the young man protested

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो शातिर किस्म के अपराधी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा0 मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार रात को इस मामले का...

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो शातिर किस्म के अपराधी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा0 मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार रात को इस मामले का खुलासा करते बताया कि बीती देर रात को हल्द्वानी के नवीन मंडी में एक लड़की और लड़के की हत्या कर दी गई थी। इनकी पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम टम्टा, तथा लक्ष्मी पोखरिया निवासी नैनीताल के रूप में हुई।

पुलिस को सुबह दोहरे हत्याकांड के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया तथा विशेष टीम गठित की। तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों गौरव नेगी उर्फ अक्कू सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव और दीपेश लटवाल उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया। ये चारों हल्द्वानी के ही निवासी हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे घटना के वक्त सभी आरोपी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका शुभम ने विरोध किया। आरोपियों ने आवेश में आकर शुभम की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिए।

पुलिस ने आरोपियों के खून से सने कपड़े, मोबाइल और खून से सने पत्थर भी मौके से बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों में से गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ 11 अभियोग दर्ज हैं। इसी प्रकार दीपेश लटवाल के विरूद्ध थाना मुखानी में तीन अभियोग दर्ज हैं। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500.00 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!