इन अधिकारियों ने भाजपा पार्टी का दामन थामा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Feb, 2026 03:05 PM

these officers joined the bjp party

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) अपना कुनबा और मजबूत करने जा रही है। हल्द्वानी में आज़ बीजेपी कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बेरीनाग की ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल और राज्य आंदोलनकारी गोविंद...

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) अपना कुनबा और मजबूत करने जा रही है। हल्द्वानी में आज़ बीजेपी कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बेरीनाग की ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल और राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह मेहर को भी बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा उधम सिंह नगर से आए कुछ लोगों ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि बीजेपी ऐसी जनप्रतिनिधियों को अपने पार्टी में जोड़ना चाहती है, जो देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि जब बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार से जुड़ते हैं। तो उसका फायदा पार्टी को मिलता है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि थर्ड लाइन और सेकंड लाइन बीजेपी के साथ लगातार जुड़ रही है, लिहाजा आने वाले समय में अन्य पार्टियों की वरिष्ठ नेताओं को भी बीजेपी के साथ जुड़ने में कोई संकोच नहीं होगा।

वहीं, पत्रकारों ने अपने सवाल में पूछा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी का पैरामीटर क्या होगा ? इसको लेकर महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीत को ही अपनी चयन की प्रक्रिया मानती है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक गाइडलाइन है। वहीं, आगे बताया कि दावेदारी के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना सर्वे कराती है और जो भी दावेदार उसे सर्वे में फिट होगा उसे टिकट दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!