Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Feb, 2026 09:58 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने बड़ी...
देहरादूनः उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। इसी के साथ ही 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान।
देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहे। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, आज राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।