उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज... 30 और 31 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी की आशंका, इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Dec, 2025 09:12 AM

the weather in uttarakhand is set to change rain and snowfall are expected

देहरादूनः उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी की आशंका है। आज यानी शनिवार को राज्य के कई जनपदों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

देहरादूनः उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी की आशंका है। आज यानी शनिवार को राज्य के कई जनपदों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 27, 28 और 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। 30 व 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि आज यानी शनिवार को राज्य के हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में घना कोहरा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन 6 जिलों में शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, देहरादून के मौसम की बात करें तो आज सुबह से कुहासा छाया हुआ है। आसमान साफ रहने के साथ कहीं-कहीं बादल भी मंडरा सकते हैं। आज यानी शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!