Edited By Khushi, Updated: 08 Apr, 2026 06:01 PM

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़ रामनगर, कालाढुंगी आदि क्षेत्रों में बुधवार सुबह से लगातार बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बरसात ने जहां एक तरफ लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं...
Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़ रामनगर, कालाढुंगी आदि क्षेत्रों में बुधवार सुबह से लगातार बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बरसात ने जहां एक तरफ लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं काश्तकारी पर भी बरसात का असर देखने को मिल रहा है।
बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता
बता दें कि लगातार बारिश से कोटा बाग क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। कालाढूंगी क्षेत्र में बीते मंगलवार देर रात से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन फसलों की कटाई का समय चल रहा है वे अब भारी नुकसान की चपेट में आ गए हैं। अचानक हुई इस बारिश ने कटी हुई फसलों को पूरी तरह भिगो दिया जिससे उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
बेमौसम बारिश ने किसानों की सारी उम्मीदों पर फेरा पानी
खेतों में पानी भरने और लगातार हो रही रिमझिम बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्थानीय किसानों के चेहरे पर मायूसी नजर आ रही है। कई किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी हुई थी और उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।