उत्तराखंड सरकार के प्रयास से पीड़ितो को हो रहा लाभ, हेली एम्बुलेंस सेवा रोगियों के लिए साबित हो रही वरदान

Edited By Ramkesh, Updated: 22 Apr, 2026 07:09 PM

the uttarakhand government s efforts are benefiting victims with the heli ambul

केन्द्र और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुई हेली एम्बुलेंस सेवा गम्भीर रोगियों के लिए निश्चित रूप से वरदान साबित हो रही हैं। गुरुवार को पेट में संक्रमण के कारण गम्भीर स्थिति में उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय से एक गर्भवती महिला को उच्च...

देहरादून: केन्द्र और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुई हेली एम्बुलेंस सेवा गम्भीर रोगियों के लिए निश्चित रूप से वरदान साबित हो रही हैं। गुरुवार को पेट में संक्रमण के कारण गम्भीर स्थिति में उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय से एक गर्भवती महिला को उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए आपात स्थिति में हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 

उत्तरकाशी के जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र प्रभारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक रोगी हेमंती पत्नी आलेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम पटारा तहसील डुंडा को दूसरी बार गर्भावस्था में है। महिला के पेट में बहुत गंभीर संक्रमण होने के कारण चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किए जाने की सलाह दी गई। जिसके द्दष्टिगत परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया। इस पर जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त महिला पेशेंट को एयर हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!