उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Dec, 2025 09:28 AM

the next 48 hours will be heavy in uttarakhand rain and snowfall are

देहरादूनः उत्तराखंड में अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के इन जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दें कि मौसम में यह...

देहरादूनः उत्तराखंड में अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के इन जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दें कि मौसम में यह बदलाव कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी शनिवार को प्रदेश के अधिक हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। जबकि ऊंचाई वाले इलाके में बर्फ पिघलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 7 और 8 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश- बर्फबारी की आशंका जताई गई हैं। जबकि 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में आने वाले कुछ ही दिनों में सर्दी और बढ़ जाएगी। वहीं, अधिकांश जिलों में शीतलहर व घने कोहरे की स्थिति रहेगी। इस वजह से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!