Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Mar, 2026 05:08 PM

देहरादून: उत्तराखंड मे मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 15 और 16 मार्च को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है। तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज...
देहरादून: उत्तराखंड मे मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 15 और 16 मार्च को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है। तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा। 16 मार्च को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।