उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी ! इन जनपदों में बारिश और बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Dec, 2025 09:42 AM

the next 24 hours will be heavy in uttarakhand rain and

देहरादूनः उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए बड़ी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी मंगलवार को प्रदेश के अधिक हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। 23 और 24 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश- बर्फबारी की आशंका जताई गई हैं। जबकि 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अधिकांश जिलों में शीतलहर व घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

देहरादून के मौसम की बात करें तो आसमान लगभग साफ़ रहेगा। यहां कुहासा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!