Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Mar, 2026 10:24 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर या उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में...
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर या उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पहाड़ों में लोगों को सावधान रहना होगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। साथ ही बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 1, 2, 3, 4 और पांच अप्रैल तक मौसम खराब रहने वाला है।
पहाड़ों में तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 3300 मीटर या उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, मैदानी इलाको में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लेकिन, पहाड़ों में मौसम खुशनुमा रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।