केदारनाथ पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु की अचानक मौत, ये वजह आई सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2025 02:55 PM

sudden death of a female devotee on

देहरादूनः उत्तराखंड में स्थित ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस लौट रही महिला श्रद्धालु की गौरीकुंड के पास अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है।

देहरादूनः उत्तराखंड में स्थित ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस लौट रही महिला श्रद्धालु की गौरीकुंड के पास अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:27 बजे सेक्टर अधिकारी, गौरीकुंड द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला यात्री, जो केदारनाथ से गौरीकुंड की ओर पैदल आ रही थी। उसकी गौरीकुंड गेट के समीप अचानक तबियत खराब हो गई। सूचना पर जिला आपदा राहत दल की टीम, गौरीकुंड द्वारा मौके पर पहुंचकर, उक्त महिला यात्री को गौरीकुंड अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

टीम द्वारा उक्त महिला यात्री के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बस अड्डा तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भिजवाया गया। उक्त मृत महिला की पहचान सुमित्रा बाई (45) पत्नी रामलाल निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!