कुमाऊं के महिला कॉलेज के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी पर लगाए ये आरोप

Edited By Nitika, Updated: 23 Jul, 2024 02:32 PM

students protested against the women s college of kumaon

हल्द्वानीः कुमाऊं के एक मात्र महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ हो रही अनदेखी की खबर सामने आई है। इस मामले का खुलासा हल्द्वानी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए किया है। इन छात्राओं का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत यह कहा जा रहा है...

हल्द्वानीः कुमाऊं के एक मात्र महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ हो रही अनदेखी की खबर सामने आई है। इस मामले का खुलासा हल्द्वानी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए किया है। इन छात्राओं का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत यह कहा जा रहा है कि 5वें सेमेस्टर में स्टूडेंट तभी प्रमोट होगा, ज़ब उसका पहले और दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट क्लियर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन बच्चों के विषय सही हैं, उनका रिजल्ट गलत आ रहा है। जिन बच्चों का रिजल्ट सही है, उनके विषय गलत दिखाए जा रहें है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और उनका एक साल बर्बाद हो रहा है। 

वहीं इस मामले में महिला कॉलेज की प्राचार्य ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत आए नियमों की जानकारी बच्चों को नहीं है। इस वजह से स्टूडेंटस को दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है और वो इस साल नियमों में ढील देने की गुहार लगा रहे हैं। महिला कॉलेज की प्राचार्य ने आगे कहा कि यूनिवर्सिटी से बात किए बिना कोई फैसला नहीं हो सकता।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!