नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव; 15 वर्षीय नाबालिग पुलिस हिरासत में

Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2026 12:01 PM

youth murdered at nasha mukti kendra 15 year old minor in police custody

घटनास्थल पर युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जबकि आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की रुड़की तहसील के ढंडेरी ख्वाजगीपुर स्थित अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग को संरक्षण में लिया है। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। 

युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जबकि आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट टीम को जांच के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता का 38 साल की उम्र में निधन, सांप के कांटने से गई जान; पार्टी में शोक की लहर

गाली-गलौज से परेशान नाबालिग ने की हत्या
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सीओ रुड़की ने भी मौके का निरीक्षण किया। नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या उसी केंद्र में रह रहे एक नाबालिग ने की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आशीष अक्सर नाबालिग के साथ गाली-गलौज करता था और उसे मारपीट की धमकी देता था। इसी बात से परेशान होकर नाबालिग ने स्टील के नुकीले टुकड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में नवीन गौतम निवासी बसेड़ी खादर, कोतवाली लक्सर की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!