Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Mar, 2026 12:52 PM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि मां की मौत के बाद सौतेले पिता ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी थी। नहाते हुए उसका वीडियो भी बनाया गया।...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि मां की मौत के बाद सौतेले पिता ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी थी। नहाते हुए उसका वीडियो भी बनाया गया। मामले में किसी को बताने पर डराया-धमकाया। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2010 में उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद परिवार सितारगंज के एक गांव में रहने लगा। लेकिन, 2019 में अचानक उसकी मां की मौत हो गई। जिसके बाद से सौतेले पिता ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी। आरोप है कि सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नहाते हुए उसका वीडियो बनाया। मामले में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
वर्ष 2021 में युवती ने यूपी निवासी युवक से शादी कर ली। लेकिन, बाप ने उसके ससुराल में फोन कर उसे घर वापिस बुलाया। इस दौरान युवती से छेड़छाड़ल की। उसने पति से इसकी शिकायत की। इसके बाद 11 जनवरी को पीड़िता के पति की मौत हो गई। ऐसे में युवती के सौतेले पिता ने फिर से शर्मनाक हरकत की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।