देहरादून में आसमानी आफत का कहर... लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त,नाले में बहा एक व्यक्ति;मौ/त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jul, 2025 12:34 PM

sky borne disaster wreaks havoc in dehradun

देहरादूनः राजधानी देहरादून में देर रात बारिश का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच बुधवार रात रायपुर क्षेत्र में से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति के नाले में बह जाने की सूचना मिली है। इस घटना से...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में देर रात बारिश का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच बुधवार रात रायपुर क्षेत्र में से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति के नाले में बह जाने की सूचना मिली है। इस घटना से क्षेत्र में लोग सहम गए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर क्षेत्र की है। जहां अचानक हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान लोगों के दोपहिया वाहन पानी में बहने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति के बहने की सूचना भी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को ढूंढ निकाला। बताया गया कि व्यक्ति तपोवन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे पड़ा मिला।

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।  इसके अलावा प्रदेश में कई जगह भूस्खलन हुआ है। इसकी वजह से जगह-जगह वाहन फंसे है। वहीं, राज्य भर में तेज बारिश के चलते कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है। प्रदेश में 80 से अधिक सड़कें बंद पड़ी है। प्रशासन लोगों को आवाजाही में राहत देने हेतु सड़कों को खुलवाने के प्रयास में जुटा है।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!