Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Nov, 2025 04:13 PM

मंगलौरः रुड़की के मंगलौर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि मंगेतर ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अब शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया...
मंगलौरः रुड़की के मंगलौर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि मंगेतर ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अब शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि क्षेत्र के ही युवक के साथ उसका रिश्ता पक्का हुआ था। युवक ने शादी के लिए दो महीने का समय मांगा। जिस पर लड़की के परिजनों ने सहमति दे दी। इसी बीच युवक ने उसे शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। युवती के मना करने पर युवक ने उसे कहा कि दो महीने बाद शादी होनी है। इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।
आरोप है कि युवक ने एक माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब उसने शादी से इंकार कर दिया। जबकि दिसंबर में उनकी शादी होनी है। कहा कि उसके परिजनों से भी अभद्रता की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।