शर्मनाक ! बेटी से पिता ने की अश्लील हरकत, सामने कपड़े उतारकर खड़ा था; युवती ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Nov, 2025 04:04 PM

shameful father

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती ने अपने पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि उसका बाप उसके सामने कपड़े उतारकर खड़ा हुआ था। उसे पकड़ने की कोशिश में था। लेकिन, वह किसी...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती ने अपने पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि उसका बाप उसके सामने कपड़े उतारकर खड़ा हुआ था। उसे पकड़ने की कोशिश में था। लेकिन, वह किसी तरह उसके चंगुल से निकल गई। आरोप है कि पिता उसे एक अधेड़ व्यक्ति को बेचना चाहता है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उसके साथ पिता ने अश्लील हरकत की है। युवती का आरोप है कि पिता उसके सामने कपड़े उतारकर खड़ा हो गया। घटना नवंबर आठ की बताई गई है। जब युवती कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी। इस दौरान पिता ने गंदी हरकत कर डाली। बताया कि पिता ने अश्लील हरकत करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह किसी तरह वहां से भाग निकली। आरोप है कि उसका बाप शराब का आदी है और बेटी को अधेड़ व्यक्ति को बेचना चाहता है।

वहीं, युवती के मना करने पर उसके साथ यह अश्लील हरकत कर डाली। बताया कि पिता ने कहा कि अगर वह उसका कहना नहीं मानेगी तो उसे जान से मार देगा। पिता की इस हरकत से लड़की मानसिक रूप से परेशान है। पिता द्वारा अश्लील हरकत और अधेड़ व्यक्ति को बेचने की बात से वह आहत हो चुकी है। पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!