शर्मनाक ! तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, जिम संचालक पर गंभीर आरोप ; जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Oct, 2025 09:37 AM

shameful divorced woman raped gym owner faces

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में से हैरान करने वाला सामने आया है। जहां निवासी एक तलाकशुदा महिला ने जिम संचालक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि जिम संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो भी बनाया।...

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में से हैरान करने वाला सामने आया है। जहां निवासी एक तलाकशुदा महिला ने जिम संचालक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि जिम संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया।

आईटीआई थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला का आरोप है कि 11 जुलाई 2024 को एक जिम के संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गलत काम किया गया। इस दौरान आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया। सूत्रों की मानें तो महिला का अपने पति से तलाक हुआ था। इस वजह से वह किसी नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच नगर में स्थित एक जिम में महिला को जिम प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया था।

आरोप है कि जिम संचालक की उसके ऊपह बुरी नीयत थी। तभी उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी के साथ ही ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये भी ठग लिए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वे कोतवाली पुलिस से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई कराएंगे।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!