Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Aug, 2025 03:45 PM

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां नाले में एक नवजात का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लोक-लाज के डर से नवजात को फेंका गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के पास हुई है। जहां नाले में नवजात का शव तैरता मिला है। यह देख वहां पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस संबंधित मामले में आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां किसी को भी आते-जाते नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रात के अंधेरे में यहां शिशु को फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।