Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Aug, 2025 02:45 PM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब के पास युवक का शव मिला है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब के पास युवक का शव मिला है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बाजपुर स्थित केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव शिवपुरी में हुई है। जहां गुरुद्वारा साहिब के पास एक युवक अचेत अवस्था में मिला। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय गुरदेव सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। वह वाहन चलाने का काम करता था। घर से काम के लिए निकला था। लेकिन, वापस नहीं लौटा। इसी बीच मंगलवार को युवक की मौत हुई है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।