Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Mar, 2026 11:22 AM

रुड़कीः जनपद रूड़की के कलियर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि युवक और उसके साथी ने यह घिनौनी हरकत की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला...
रुड़कीः जनपद रूड़की के कलियर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि युवक और उसके साथी ने यह घिनौनी हरकत की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलियर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले गुलरेज उर्फ विशाल ने युवती को शादी का झांसा देकर भरोसे में लिया। इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसे बाद में अपने साथी को भेज दिया। दोस्त ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
आरोप है कि दोस्त ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद युवती परिवार में गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने सख्ती से पूछा तो मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।