शर्मनाक ! नाबालिग लड़की का SEX वीडियो बनाया... और फिर जो हुआ उसकी नहीं थी उम्मीद !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Dec, 2025 03:10 PM

shameful a video was made of a minor girl

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों की मांग पर आरोपी युवकों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना मध्य-प्रदेश के मंदसौर में से सामने आई है। जहां रेहान और बाबू नाम के दो युवकों ने हैवानियत की हदें पार की। दोनों ने नाबालिग के घर में घुसकर जबरन उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद लड़की से पांच लाख की मांग की। घटना के दौरान किशोरी के परिजन किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। उनके वापिस लौटने पर परिजनों को मामले के बारे में पता चला। बेटी को बदनामी से बचाने के लिए परिजनों ने लड़कों को 2 लाख रुपए दिए।

वहीं, आरोपियों ने और पैसों की मांग की। घर में आर्थिकी कमजोर होने के चलते परिजन उनकी मांग पूरी नहीं कर सके। तो लड़कों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोग दोनों युवकों को सख्त से सख्त सजा देने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान आरोपियों के घर ध्वस्त करने की मांग उठी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आरोपियों के घर का कब्जे वाले हिस्से पर बुलडोजर चलाया है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे क्षेत्र के झकझोर कर दिया है। लोगों में आक्रोश अब भी कम नहीं है। वहीं, पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!