शर्मनाक ! 7 वर्षीय बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज... बर्बरता की हदें पार, पुलिस भी रह गई सन्न

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jan, 2026 11:35 AM

shameful a sharp object was inserted into the private parts of a 7 year old gir

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता की हदें पार की गई है। सूत्रों के मुताबिक मासूम के प्राइवेट पार्ट में एक नुकीली चीज डाली गई थी। जिस वजह से उसे अंदरूनी चोट आई थी। वहीं, अस्पताल...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता की हदें पार की गई है। सूत्रों के मुताबिक मासूम के प्राइवेट पार्ट में एक नुकीली चीज डाली गई थी। जिस वजह से उसे अंदरूनी चोट आई थी। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बिहार के पूर्णिया जिले में से सामने आया है। जहां एक सात वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार की गई है। आरोप है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाली गई। जिससे उसकी हालत नाजुक बन गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान लड़की की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल तीन संदिग्धों की पहचान की गई है। जो पीड़िता के घर अक्सर आते-जाते रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में कोई वस्तु घुसा दी थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। घटना की जांच जारी है।     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!