शर्मनाक ! 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खेत में किया गंदा काम और फिर जो हुआ... परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jan, 2026 02:01 PM

shameful a 4 year old girl was

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी मासूम को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह ले गया। यहां खेत में नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद रोती-बिलखती पीड़िता को छोड़...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी मासूम को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह ले गया। यहां खेत में नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद रोती-बिलखती पीड़िता को छोड़ फरार हुआ। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना यूपी के अमरोहा में से सामने आई है। जहां स्थित थाना सैदनगली के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। घटना मंगलवार की बताई गई है। जब मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर साथ ले गया। सुनसान जगह पर उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

इधर, घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!