उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला ! खंडहर में मृत मिला युवक, पूरे इलाके में मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 04:54 PM

sensational case in uttarakhand young man found dead in

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 23 वर्षीय युवक की लाश खंडहर में मिली है। नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 23 वर्षीय युवक की लाश खंडहर में मिली है। नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में से सामने आई है। जहां पीलीकोठी स्थित खंडहर में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभ दीवाकर के रूप में हुई है। वह कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 में किराए के मकान में रहता था। बुधवार शाम को दोस्त के साथ घर से निकला था। लेकिन, घर वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की। उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम शुभ अचेत अवस्था में खंडहर में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना दोस्त की बहन ने फोन पर परिजनों को दी।

आनन-फानन में युवक को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह अपने घर हल्द्वानी आया था।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शुभ दिवाकर नशे के इंजेक्शन का आदी था। पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। मृतक के शरीर में इंजेक्शन के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!