Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 01:20 PM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून के चंद्रबनी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका शव नाले में पड़ा मिला है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में...
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून के चंद्रबनी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका शव नाले में पड़ा मिला है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पहले सुबह देहरादून की सिल्वर सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। दोनों घटनाओं से राजधानी में दहशत मची है।