Roorkee News: कांग्रेस नेत्री मंजू कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप,महानगर अध्यक्ष ने किया खंडन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Nov, 2024 09:20 AM

roorkee news congress leader manju kashyap made serious allegations

रुड़कीः निकाय चुनाव का समय नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसी बीच रूड़की में कांग्रेस नेत्री मंजू कश्यप ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंन्द्र चौधरी पर आरोप लगाए है। दरअसल, कांग्रेस नेत्री ने उनका मेयर पद का आवेदन न लेने का आरोप...

रुड़कीः निकाय चुनाव का समय नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसी बीच रूड़की में कांग्रेस नेत्री मंजू कश्यप ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंन्द्र चौधरी पर आरोप लगाए है। दरअसल, कांग्रेस नेत्री ने उनका मेयर पद का आवेदन न लेने का आरोप लगाया है। वहीं, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने आरोपों का खंडन करते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेत्री मंजू कश्यप अपने कुछ साथियों के साथ महानगर अध्यक्ष के निवास पर पहुंची। उन्होंने बताया कि वह नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दावेदारी कर रही हैं और अपना आवेदन महानगर अध्यक्ष को सौंपने गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने उनका आवेदन नहीं लिया। मंजय कश्यप ने कहा कि वह ओबीसी समाज से आती हैं और गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। इसलिए उनका आवेदन नहीं लिया गया। वहीं, इस प्रकरण पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सब एक राजनीतिक स्टंट है। पहली बात तो अभी कोई आवेदन पत्र लिए ही नहीं जा रहे हैं और रहा सवाल ओबीसी समाज का तो वह खुद ओबीसी समाज से आते हैं। वह किसी का अपमान क्यों करेंगे। उन्होंने बताया कि मंजू कश्यप आवेदन लेकर आई थी। जिस पर उन्होंने पहले सदस्यता रसीद कटवाने की बात कही थी। इस पर वह नाराज हो गई और अन्य कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाने लगी।

महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अभी कांग्रेस में बूथ कमेटियों का गठन हो रहा है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंजू कश्यप ने हमेशा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया है। लेकिन पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है कि सभी को साथ लेकर चलें। वह उसी के अनुसार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी के लिए दरवाजे खुले हैं और सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। लेकिन मंजू कश्यप राजनीतिक स्टंट कर रही हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर अनुशासनहीनता करेगा तो पार्टी सख्त कदम जरूर उठाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!