रुड़कीः रंजिश के बीच बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2024 10:34 AM

roorkee amidst enmity two fearless miscreants riding a bike shot a young man

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना की...

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गांव का रहने वाला नदीम मजदूरी का काम करता है। बताया गया है कि बीती देर रात को नदीम अपने घर लौट रहा था। इसी बीच पुहाना गांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि नदीम कुछ समझ पाता बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने तमंचा निकाल कर नदीम को गोली मार दी। बताया गया कि गोली नदीम के हाथ और पैर में लगी है। इस घटना में नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इसी के साथ ही लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है और हमलावर रामपुर गांव के बताए गए हैं। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रणव प्रताप ने बताया कि युवक के हाथ और पैर में गोली लगी है। फिलहाल, घायल की स्थिति नाजुक बताई गई है। ऐसे में घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!