उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाः कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल; आरोपी चालक फरार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Sep, 2025 10:59 AM

road accident in uttarakhand car hits bike rider

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला...

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एनएच 74 पर श्मशान घाट के सामने हुई है। जहां एक बाइक सवार युवक अपने मामा के घर जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान कार की भीषण टक्कर में युवक गंभीर घायल हुआ। जबकि चालक कार लेकर भाग गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  

दिनेशपुर के आनंदखेड़ा नंबर दो, बुक्सौरा निवासी सुबा सिंह ने कोतवाली में घटना की शिकायत की। कहा कि उनके बेटे शुभदीप सिंह को कार ने टक्कर मारी। घटना में उसके दाएं हाथ की कोहनी टूट गई। साथ ही उसके दाएं कंधे, सीने और मुंह पर गंभीर चोट आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!