Road Accident in UK: 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ! दोस्त घायल, डिवाइडर से टकराई स्कूटी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Dec, 2025 04:52 PM

road accident in uk 24 year old man dies tragically

हल्‍द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक स्कूटी डिवाइडर से टकराई है। हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि उसका साथी घायल हुआ है।

हल्‍द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक स्कूटी डिवाइडर से टकराई है। हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि उसका साथी घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल मार्ग पर बृजलाल अस्पताल के पास हुई है। जहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय शिवम की मौत हो गई। बताया गया कि शिवम पटेल शुक्रवार रात साथियों के साथ घूमने के लिए काठगोदाम गया था।

यहां से घर वापिस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद का निवासी था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!