उत्तरकाशी में बड़ा हादसा ! 33 वर्षीय युवक की मौत, कार और बाइक आमने-सामने भिड़े; तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Feb, 2026 12:48 PM

major accident in uttarkashi 33 year old man killed in car

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत हुई है। बताया गया है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली गुल थी। पुलिस घटना की...

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत हुई है। बताया गया है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली गुल थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर हुई है। जहां बुधवार देर रात एक बाइक हादसे का शिकार हुई है। सूत्रों के मुताबिक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना में मृतक की पहचान 33 वर्षीय नवीन राणा निवासी चुंगी बड़ेथी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि घटना के वक्त तांबाखानी सुरंग में बिजली गुल थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!