Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 May, 2025 10:45 AM

ऋषिकेशः उत्तराखंड में बाहर से आई दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक एम्स ऋषिकेश की डॉक्टर हैं। जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटी हैं। वहीं, दूसरी महिला ऋषिकेश में धार्मिक प्रवचन सुनने आई है। जो गुजरात की रहने वाली है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है और लक्षण पाए जाने के बाद कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। गुजरात से आई महिला पहले ही कई बीमारियों से ग्रसित है और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जबकि एम्स की महिला डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है। वह घर पर ही इलाज करा रही हैं।