Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jul, 2025 11:06 AM

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में यमुनोत्री के दर्शन करने के बाद गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रही महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु की रास्ते में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बड़कोट के पुलिस थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि नासिक जिले की रहने वाली अरुणा (53) की मंगलवार को राड़ी में तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनके परिजन तत्काल अपने वाहन को वापस मोड़कर उन्हें बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अरुणा की मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। कठैत ने बताया कि यमुनोत्री के दर्शन करने के बाद अरुणा अपने परिवार के साथ गंगोत्री के लिए रवाना हुई थीं।