उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नैनीताल में किया NAAC कार्यशाला का शुभारंभ

Edited By Nitika, Updated: 24 Feb, 2023 08:57 AM

rawat inaugurated naac workshop in nainital

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूजीसी मानव संसाधन विकास केन्द्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय नैक प्रत्यायन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। नैक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि...

 

नैनीताल(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूजीसी मानव संसाधन विकास केन्द्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय नैक प्रत्यायन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। नैक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू कर दिया गया है और शीघ्र ही इसे परास्नातक स्तर पर भी लागू कर दिया जाएगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। 

PunjabKesari

विभागीय मंत्री ने कहा कि सूबे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रत्येक निजी एवं राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों को नैक मूल्यांकन करवाना जरूरी है। इसके लिए नैक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि नैक मूल्यांकन करवाने में शिक्षण संस्थानों को दिक्कत न हो। ई-ग्रन्थालय से नहीं होगी किताबों की कमी डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सूबे के प्रत्येक राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को ई-ग्रन्थालय से जोड़ दिया गया है। इससे अब किसी भी शिक्षण संस्थान में किताबों की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ई-ग्रन्थालय में 20 लाख से अधिक पुस्तकें ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसका फायदा शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों कक अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां पर प्रत्येक छात्र डीजी लॉकर के माध्यम से अपने मोबाइल से अपनी डिग्री प्राप्त कर सकता है, अब बच्चों को अपने शैक्षिक दस्तावेज के लिए कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

विभागीय मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक दीक्षांत और एक चुनाव का मॉडल लागू किया जाएगा। इससे पठन पाठन में छात्रों को सहूलियत होगी। राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े पदों को शत-प्रतिशत भरने की बात भी उच्च शिक्षा मंत्री ने कही।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!