रेलवे अतिक्रमण मामला: बनभूलपुरा प्रकरण पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, प्रशासन अलर्ट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2026 09:03 AM

railway encroachment case important hearing in supreme court today

हल्द्वानीः उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े रेलवे अतिक्रमण मामले में आज देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। मामले की संवेदनशीलता और व्यापक जनसंख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट...

हल्द्वानीः उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े रेलवे अतिक्रमण मामले में आज देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। मामले की संवेदनशीलता और व्यापक जनसंख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बाहरी फोर्स भी हल्द्वानी पहुंच चुकी है।

जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा भी भारी संख्या में सुरक्षा बल मंगाए गए हैं, जबकि आईआरबी और पीएसी की टुकड़ियों को भी एहतियातन तैनात किया गया है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से बाहरी फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का सम्मान करने की अपील की है।

गौरतलब है कि रेलवे विभाग ने बनभूलपुरा क्षेत्र की लगभग 80 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमित बताते हुए उसे खाली कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में लगातार सुनवाई जारी है और यह प्रकरण लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में करीब 4300 से अधिक भवन मौजूद हैं, जहां हजारों लोग निवास करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!