अवैध संबंधों के चलते बच्चे की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Sep, 2024 08:43 AM

police exposed the case of murder of child

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध संबंधों के चलते बच्चे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, बीती 12 सितंबर को एक बच्चे की लाश बरामद हुई थी। बताया गया कि बच्चे की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। वहीं इस घटना के बाद...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध संबंधों के चलते बच्चे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, बीती 12 सितंबर को एक बच्चे की लाश बरामद हुई थी। बताया गया कि बच्चे की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। वहीं इस घटना के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस ने संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

एसएसपी (SSP) नैनीताल ने जानकारी दी है कि बीती 12 सितंबर को  कमलुआगांजा क्षेत्र में बंद पड़ी एक फैक्ट्री के पास एक बच्चे की लाश मिली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी और बच्चे की मां के अवैध संबंध थे। जिसको लेकर बच्चा अपनी मां को कई बार रोक चुका था, लेकिन उसकी मां मानने को तैयार नहीं थी। वहीं इस बारे में आरोपी को पता लगने पर उसने अपने और प्रेमिका के बीच रोड़ा बने बच्चे को हटाने के लिए योजना बनाई। इस दौरान बच्चे से नाराज आरोपी धर्मेंद्र कश्यप लड़के को बहला फुसलाकर जंगल के अंदर ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक के परिजनों के बीच में पहले से ही पहचान थी।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ पता चला है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके अतिरिक्त मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!