देहरादून में नर्स ने दी जान, आईटीबीपी जवान पर गंभीर आरोप; मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 12:47 PM

nurse commits suicide in dehradun itbp jawan accused

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नर्स ने आत्महत्या की है। महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला है। आईटीबीपी जवान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। जिससे परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। मृतका के भाई...

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नर्स ने आत्महत्या की है। महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला है। आईटीबीपी जवान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। जिससे परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून में हुई है। जहां निवासी एक महिला ने घर में फंदे पर लटककर जान दी है। मृतका के भाई ने मामले में पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। बताया गया कि उसकी बहन पिछले चार साल से देहरादून में रह रही थी। वह एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत थी। करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे है। जबकि पति बाहर नौकरी करता है। इसी बीच करीब 6 माह पहले उसकी मुलाकात राजबीर नाम के व्यक्ति से हुई। जो आईटीबीपी में कार्यरत है।

आरोप है कि आईटीबीपी जवान उसकी बहन को अपने साथ लेकर जाना चाहता था। लेकिन, महिला उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। जिस पर आईटीबीपी जवान ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी वजह से महिला ने परेशान होकर आत्महत्या की है। बताया कि उसकी बहन देहरादून में दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती थी।  

थाना बसंत विहार प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया है कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी राजवीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि महिला ने 18 मार्च आत्महत्या की है। पुलिस जांच जारी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!