CM धामी को जन्मदिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- उत्तराखंड के विकास के लिए आप कर रहे सराहनीय प्रयास

Edited By Khushi, Updated: 16 Sep, 2023 06:02 PM

pm modi wished cm dhami on his birthday said you are making

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों...

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

धामी को प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा,‘‘आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।'' मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि ‘आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।' धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव ‘सशक्त उत्तराखंड' के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। अमित शाह ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।

इसी तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मध्य-प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य अशोक कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संगीतकार प्रसून जोशी सहित देशभर के तमाम नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!