रुड़की: यूजर चार्ज को लेकर लोगों ने MNA कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

Edited By Harman Kaur, Updated: 20 Mar, 2023 05:55 PM

people protest outside mna office regarding user charge

उत्तराखंड के रूड़की नगर निगम (Roorkee Municipal Corporation) के द्वारा जनता से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। जिसके विरोध के चलते आज सोमवार के दिन कांग्रेसी पार्षद, व्यापारी व जनता ने रूड़की के नगर निगम परिसर...

रुड़की (संदीप चौधरी): उत्तराखंड के रूड़की नगर निगम (Roorkee Municipal Corporation) के द्वारा जनता से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। जिसके विरोध के चलते आज सोमवार के दिन कांग्रेसी पार्षद, व्यापारी व जनता ने रूड़की के नगर निगम परिसर में निगम के मुख्य नगरआयुक्त का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े...
- Haridwar: DM के आदेश पर मास्‍टर माइंड हाकम सिंह की संपत्ति कुर्क, तहसीलदार को नियुक्त किया रिसीवर
- Uttarakhand में मोटापे के मामले में महिलाओं ने पुरूषों को छोड़ा पिछे, जानें Covid से क्या है इसका संबंध?


निगम द्वारा व्यापारियों व जनता से गलत तरीके लिया जा रहा है यूजर चार्ज- कांग्रेस प्रदेश महामंत्री
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों व जनता से गलत तरीके से निगम द्वारा यूजर चार्ज लिया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक जनता को सुविधा नहीं मिलेगी तब तक यूजर चार्ज नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा यूजर चार्ज रूड़की की जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

PunjabKesari

ये भी पढ़े...
Haridwar: H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी हॉस्पिटलों के लिए जारी की गई गाइडलाइन्स
VIDEO: बस्ती के बीच पहुंचा विभाग का बुलडोजर, अतिक्रमण पर चल गया Bulldozer, लोग रोते बिलखते रहें

अफसरों के आश्वासन पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया समाप्त
इसी बात को लेकर आज काफी देर तक एमएनए कार्यालय (MNA Office) के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद एमएनए विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि जल्द ही रूड़की की तमाम व्यवस्थाओं को सही कर लिया जाएगा, जिसके बाद ही यूजर्स चार्ज लगाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!