पौड़ी: नगर निकाय चुनाव से पहले Action में BJP, इन नेताओं को किया पार्टी से निलंबित

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jan, 2025 12:14 PM

pauri bjp in action before municipal elections

पौड़ी: जनपद पौड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि भाजपा ने 9 नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा ने इन नेताओं पर ये कार्रवाई की है।

पौड़ी: जनपद पौड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि भाजपा ने 9 नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा ने इन नेताओं पर ये कार्रवाई की है।  

दरअसल, नगर पालिका पौड़ी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जो लोग चुनाव मैदान में उतरे थे और जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन लोगों को पार्टी के संविधान के अनुसार 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही वीरा भंडारी, कुसुम चमोली, प्रियंका थपलियाल समेत सभासद के रूप में वार्ड नंबर 2 से शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, वार्ड नंबर 4 से राकेश गौशाली, वार्ड नंबर 9 से रंजना और प्रियंका बहुगुणा जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन लोगों को आज पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर चुनाव लड़ रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है। बाकी जो लोग पार्टी विरोधी  गतिविधियों में शामिल है। उन लोगों की पहचान की जा रही है और अभी प्रयास किया जा रहा है कि उन लोगों को समझा बुझाकर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में जोड़ा जाए। पार्टी नहीं चाहती है कि किसी अच्छे कार्यकर्ता को वह खो दें उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!